फारबिसगंज: रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर फारबिसगंज में तैयारियां जोरों पर.
फारबिसगंज में रामनवमी रथयात्रा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. फारबिसगंज के धर्मशाला चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसको लेकर पूरे शहर में ध्वज लगाया जा रहा है. इस मौके पर कमीटी सदस्यों ने कार्यालय में आवश्यक बैठक की. इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.