फारबिसगंज: फारबिसगंज में अकीदत के साथ अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक चौबंद
अररिया के फारबिसगंज में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया । ईद को लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही लोगों में खुशी का माहौल दिखा। नए नए कपड़े पहन कर लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ ईदगाह मैदान एवं मस्जिद की ओर जाते हुए नजर आए।