हांसी: हांसी में बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, युवक ने ऑफिस के बाहर खड़ी की थी बाइक
Hansi, Hissar | Nov 27, 2024 हिसार के हांसी शहर की बस स्टैंड के सामने मुथूट फाइनेंस के ऑफिस के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। हांसी शहर थाना पुलिस ने मंगलवार रात 8 बजे मामला दर्ज किया और सीसीटीवी के आधार पर बुधवार को चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन ने बताया कि माढा गांव का रहने वाला है। वह मुथूट फाइनेंस नजदीक बस स्टैंड हांसी में जॉब करता है।