हांसी: अनीपुरा के पास कार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे
Hansi, Hissar | Nov 24, 2024 हांसी के पास हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक भी गंभीर घायल है। जिसे हांसी नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया है।हादसा अनीपुरा गांव के पास हुआ है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सौरभ के नाम से हुई।