हांसी: हांसी में ब्लाइंड मर्डर के मामलों में हत्यारे को शरण देने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अदालत में पेश
Hansi, Hissar | Nov 25, 2024 हांसी मे एसआईटी टीम ने ब्लाइंड मर्डरों के मामलों में हत्यारे को शरण देने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।एस.आई.टी अध्यक्ष उप पुलिस अधीक्षक नारनौंद राज सिंह ने बतलाया कि गत दिनों पहले थाना नारनौंद एरिया के गांव बुडाना में युवक और नाबालिग ने महिला और युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी ने ब्लाइंड मर्डरों के हत्यारे को हत्या के बाद छिपाने के लिए शरण दी थी।