बालाघाट: बालाघाट में 37 डिग्री पहुंचा पारा, अस्पतालों में बढ़े मरीजों की संख्या
बालाघाट जिले में शुक्रवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के साथ ही तेज गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। चिलचिलाती धूप और मौसम में आए बदलाव के कारण जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और वायरल फीवर के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी, धू