गुना नगर: बजरंगगढ़ और गुना में दुकानों पर हो रहा था घरेलू गैस सिलेंडरो उपयोग, खाद्य विभाग की टीम ने 21 गैस सिलेंडर किए जप्त
गुना शहर और बजरंगढ के विभिन्न दुकानों पर खाद्य विभाग ने निरीक्षण किया, तुलेश्वर कुर्रे, जिला आपूर्ति अधिकारी, इंदु शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, वर्षा बडोनिया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होने पर बजरंगढ और गुना में 21 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए एबी रोड पुल के नीचे रिफिलिंग और गैस रिपेयरिंग होने पर कार्यवाही की गई