गुना नगर: म्याना में भी शुरू हुई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई
गुना जिले के म्याना में शासन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में चल रही अतिक्रमण विरोधी मुहिम गांवों तक पहुंची। शुक्रवार को म्याना में अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी की कार्रवाई की, फोरलेन हाइवे के नीचे ब्रिज और सर्विस रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़बड़ाहट देखी गई ।