गुना नगर: नगरीय क्षेत्र गुना में प्रशासनिक टीम ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर दो दुकानों को किया सील
गुना नगरीय क्षेत्र में एसडीएम दिनेश सांवले,सीएसपी श्वेता गुप्ता, तहसीलदार जीएस बेरवा ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया, निरीक्षण में लाइसेंसधारी आतिशबाजी विक्रेता नीरज कुमार की फॉर्म तिरुपति एजेंसी एवं अनिल जैन की नानाखेड़ी मंडी गेट पर आवासीय स्थान पर दुकान संचालित पाए जाने पर सील करने की कार्यवाही की, सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत भी दी गई