गुना नगर: ग्राम बरवटपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ की गई मारपीट
आरोन थाना में ग्राम बरवटपुरा में पुरानी रंजिश पर तीन युवकों ने एक युवक से मारपीट की। जीतू यादव ने शिकायत की कि उसकी कैफे की दुकान पर अभिषेक, विशाल, और आदित्य ने गाली गलौंच कर मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।