सुपौल: मोहर्रम पर्व को लेकर निकाला गया ताजिया जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
Supaul, Supaul | Jul 6, 2025 सुपौल। मोहर्रम पर्व को लेकर जिले के मुख्यालय स्थित विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकाला गया। ईदगाह, धोबी टोला, थाना चौक, सोनक सहित कई मोहल्लों से जुलूस निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी मैदान पहुँचा। इस दौरान जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने या हुसैन की सदाओं के साथ मातम किया और धर्मिक भावना के साथ इस्लामी परंपराओं का निर्वहन किया।