पंचकूला: सेक्टर-15 में एक लड़की ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके पर पहुंची सेक्टर-14 थाना पुलिस
सेक्टर 15 में एक लड़की के द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक लड़की सेक्टर 15 पंचकूला में काम करती थी और घर पर ही फांसी लेकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर आगामी जांच पड़ताल की जा रही है ।