दमोह: करैया फाटक स्थित खेर माता मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी, आरोपी युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश
Damoh, Damoh | Apr 1, 2026 दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया फाटक स्थित खेर माता मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई है। बुधवार सुबह करैया हजारी निवासी लक्ष्मण गोंड (25) ने गदा और बाण से मूर्ति तोड़ दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।