एटा के अलीगंज में देर रात पुलिस-बदमाश के बिच हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली।
कम्पिल रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों ने पुलिस को देखते ही दौड़ाई बाइक ।
मितौलिया-कायमगंज मार्ग पर पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर झोंके फायर ।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लालू निवासी लखीमपुर खीरी के पैर में गोली लगी।
पूछताछ में बड़ा खुलासा—आज रात ही चोरी की वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी।
मौका पाकर दो बदमाश फरार, घायल लालू को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर।
लालू के मुताबिक गिरोह के चार अन्य सदस्य आसपास के इलाके में कर रहे थे रेकी।
अलीगंज क्षेत्र में हाल की चोरियों में भी गिरोह की भूमिका की बात भी सामने आई,पुलिस जांच कर रही ।
फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी।
#mulaqaat #uttarpradesh #etahcity #etahpolice #uppolice
Etah, Etah | Aug 27, 2026