दरभंगा: दोनार में रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी के विवाद में युवक को चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती
बेंता थाना क्षेत्र के दोनार चौक स्थित सहारा इंडिया गली में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद गुरुवार को हिंसक बन गया। 20 वर्षीय कन्हैया दास पर कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बीती रात रिसेप्शन के दौरान विवाद था।