इकौना: NH 730 हाजी बाबा के पास अनियंत्रित बाइक पुल से टकराई, बाइक सवार हुआ घायल
NH 730 हाजी बाबा के पास सोमवार को जगदीशपुर निवासी रोहित यादव किसी काम से कहीं जा रहे थे।हाजी बाबा के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। जिससे रोहित यादव घायल हो गए। आसपास व परिजनों ने इकौना के सीएससी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।