मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में विवेचकों को मिला कानूनी और तकनीकी प्रशिक्षण, विवेचना को धार देने की कवायद
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस जनपद के विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विवेचकों को गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी दी गई।