बिश्रामपुर: लालगढ़ में PCC पथ निर्माण मे गुणवतापूर्ण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश, रोका कार्य
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ में पानी टंकी से नौगढ़ा बाजार तक पंजरी कला को जोड़ने वाले सड़क मे पीसीसी पथ निर्माण किया जा रहा है।जिसमे ग्रामीणों ने गुणवक्ता पूर्ण कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए कार्य को रोक दिया है।तैयार होने वाले कंक्रीट में सीमेंट का मात्रा कम डाला जा रहा है जबकि जोड़ाई करने वाला सीमेंट ढलाई मे इस्तेमाल किया जा रहा है।