बिश्रामपुर: रेहला सिद्ध पीठ श्री योगीवीर बाबा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,श्रोताओं ने होली गीत उठाया आनंद
रेहला शहर में गढ़वा रोड स्टेशन के समीप अवस्थित सिद्ध पीठ श्री योगीवीर बाबा मंदिर परिसर में मन्दिर कमेटी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल लोगों ने न सिर्फ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी बल्कि बलिया से आये भोजपुरी के चोटी गायक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत होली गीतों का भरपूर आनंद उठाया।