कैराना: कैराना में कांधला रोड पर दुकान पर काम कर रहे दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Kairana, Shamli | Jun 16, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी इमरान एक दिन पूर्व कांधला रोड पर स्थित दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ लाठी—डंडों से मारपीट कर दी थी। बचाव में आए मुजम्मिल के साथ भी मारपीट की गई थी। वहीं, मारपीट में इमरान घायल हो गया था, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया था। मंगलवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।