बालाघाट: ₹63 लाख लेकर मुकरने और धमकी देने के आरोप में वैभव बिसेन और दिलीप भैरम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
ज्यादा मुनाफा कमाने की चाह में एक कारोबारी की जिंदगी उस समय संकट में घिर गई, जब उसकी मेहनत की गाढ़ी कमाई कथित तौर पर ठगी का शिकार हो गई। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद ग्राम गर्रा निवासी दिलीप भैरम और वैभव बिसेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता