हनुमानगढ़: पीरकामडिया में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, कुल्हाड़ी से हमला कर हाथ तोड़ने का आरोप, इलाज जारी
हनुमानगढ़ जिले के गांव पीरकामडिया में एक व्यक्ति ने अपने साले पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। घायल व्यक्ति का हनुमानगढ़ टाउन जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। घटना के दौरान शोर शराबा सुन के आसपास के लोग बीच बचाव करने को दौड़े। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।