अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मंडलोई के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम ने सैलाना वृत्त एवं रावटी क्षेत्र के मुखर्जी नगर, नायन बीड़, चैनपुरा तथा सेमलखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में ढाबों एवं किराना दुकानों पर सघन तलाशी ली।
कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे एवं श्री पुष्पराज चौहान ने 25 पाव देशी प्लेन मदिरा, 14 केन माउंट बीयर, 13 केन लिमाउंट बीयर तथा 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 10,670 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्री रामचरण पवार एवं नगर सैनिक श्री नरेंद्र सिंह भाटी भी शामिल रहे।
#JanSampark #ratlam
Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026