नावकोठी: नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन
नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का शनिवार को आयोजन किया गया। इसमें एक पुराने मामले को सुनवाई के दौरान निष्पादित किया गया। वहीं एक नया मामला दर्ज किया गया। सीओ सूरज कुमार ने बताया कि निष्पादित मामला वभनगामा के बालेश्वर सहनी और भोला मिस्त्री का है। उभयपक्षों को विवादित भूमि के पैमाइश करने का आदेश दिया गया है।