नावकोठी: डफरपुर में रखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन,50 बच्चों ने लिया हिस्सा
नावकोठी प्रखंड के डफरपुर अपग्रेड मिडल स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने घरेलू सामग्री से एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियों का निर्माण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक साकेत सुमन मुकेश कुमार शैलेश कुमार सुधाकर के देखरेख में सफल चार बच्चों का चयन किया गया।