नावकोठी: हसनपुर बागर के निकट किराना सामान से भरा ई रिक्शा पलटा,जख्मी चालक को ग्रामीणों ने निकाला
हसनपुर बागर के निकट जर्जर सड़क में सामानों से लदा एक ई रिक्शा पलट गया। इसके चपेट में आने से उसके चालक जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चालक को एवं ई रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इस सड़क की दुर्दशा पर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही बताया।