गोपालगंज: धोष मोड़ पर ई-रिक्शा में महिला चोर ने चेन चुराने की कोशिश की, पीड़ित महिला ने रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस को सौंपा
गोपालगंज। जिले के नगर थाना क्षेत्र के घोष मोड़ के पास ई रिक्शा पर सवार एक महिला के गले से महिला चोर द्वारा चोरी करने की कोशिश की लेकिन इसकी भनक लगते ही महिला ने उसे रंगे हाथ पकड़ ली और डायल 112 के टीम को सूचना देकर पुलिस के हवाले शनिवार को दोपहर 2 बजे कर दी गई है। फिलहाल हिरासत में लिए गए महिला चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है।