गुना नगर: चेक बाउंस के मामले में फरार एक वारंटी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने फरार वारंटी को पकड़ा है। 19 जून को थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी विजय करोसिया निवासी छाबड़ा कॉलोनी गुना पर चेक बाउंस का मामला दर्ज था। न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था। 19 जून को मुखबिर की सूचना पर वारंटी विजय करोशिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।