नीट छात्रा के साथ बलात्कार की घटना और उसके बाद पटना के ही परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा की मौत मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाया है। सोमवार शाम 4:15 पर सोशल मीडिया के माध्यम से रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यात्रा स्थगित करने की मांग करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी .. यात्रा स्थगित करिए।