डोलरिया: इटारसी तिराहे के पास पुलिस ने आरोपी से अवैध शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान डोलरिया में आरोपी हिमांशु और राकेश के पास से 200 क्वार्टर देशी अवैध शराब जप्त की जप्त की गई शराब की कीमत ₹16000 बताई जा रही है मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।