हनुमानगढ़ जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद में हुए फर्जीवाड़ी की जांच का दायरा कृषि विपणन विभाग और हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने बढ़ा दिया है। जांच में 94 व्यक्तियों और 43 आढ़तियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इन सभी को नोटिस भेज कर विभाग की ओर से जवाब मांगा गया है।