कानपुर: गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंची शासन की तीन सदस्यीय टीम
गुरुवार को करीब 1 बजे गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में शासन की तीन सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम में मेरठ से डॉ. संजीव कुमार, कन्नौज से डॉ. मो. अतहर और क्ग्मु लखनऊ से डॉ. परवेज शामिल थे। उन्होंने कॉलेज की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण पूरा होने के बाद टीम ने बताया कि सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।