हुज़ूर: मिसरोद थाना क्षेत्र के सुरेंद्र लैंडमार्क इलाके में जमीन विवाद के चलते फायरिंग से दहशत फैल गई
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2026 भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के सुरेंद्र लैंडमार्क इलाके में जमीन विवाद के चलते फायरिंग से दहशत फैल गई। शालीमार कॉलोनी के पास विवादित जमीन पर साफ-सफाई करने पहुंचे ठेकेदार और मजदूरों पर दो सिक्योरिटी गाड ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूकों से करीब 12 राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।