मंदसौर: पंजाब नेशनल बैंक में 1 करोड़ का गबन, तत्कालीन प्रबंधक और उपप्रबंधक सहित अन्य पर केस दर्ज
मंदसौर शहर के कैलाश मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट शाखा में 1 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनुज शर्मा, उपप्रबंधक उत्कर्ष घावरी सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।