लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का स्वास्थ्य शिविर, 29 लोगों ने उठाया लाभ
सेवा भारती द्वारा लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में लगातार 187वें सप्ताह रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।