भरथना: लखना के मानपुरा गांव के सामने भोगनीपुर नहर में सड़ा-गला शव मिलने से मची सनसनी
लखना के मानपुरा गांव के सामने भोगनीपुर नहर में गुरुवार रात करीब 8बजे एक अज्ञात पुरुष का क्षत विक्षत एवं सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लवेदी थाना प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा, बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार तथा भरथना क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और मार्चरी भेजा।