नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया, संबंधित धारा में किया चालान
नौगांवा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया इनके पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जिसके बाद दोनों का गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे संबंधीत धारा में चालान कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी नूर हसन व ऐजाज हैं। इन दोनों के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस बरामद हुआ था।