नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के बीलना नहर के पास मामूली विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
बुधवार दोपहर करीब 2:30 पर नौगांवा तहसील क्षेत्र में मारपीट की घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र में स्थित बीलना नहर के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते कुछ युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।