नौगावां सादात: नए गांव में ड्रोन उड़ता देख घरों के बाहर निकले लोग, मस्जिद से हुआ अनाउंसमेंट 'जागते रहना आ गए हैं चोर'
आपको बता दे की नौगांवा तहसील क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान है। सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 1:30 के आसपास में नए गांव में एक ड्रोन कैमरा उड़ता दिखाई दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण घरों के बाहर निकले और मस्जिद के मौलवी ने भी मस्जिद से अलॉटमेंट करना शुरू कर दिया।