महसी: शिवपुर में एमएमडीपी कैंप आयोजित, 23 फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को वितरित किए गए किट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में अधीक्षक डॉ. नलिन राजा की अध्यक्षता में एमएमडीपी कैंप आयोजित हुआ। इस दौरान फाइलेरिया से ग्रसित 23 मरीजों को देखभाल किट दी गई। जनपद से आए रत्नेश रत्नाकर व अभिषेक जायसवाल ने रोग के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी। बीपीएम दुर्गेश सिंह ने आशाओं को मरीजों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए।