बिहारीगंज: पहली बार पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन , ग्रामीणों ने दिए विकास के सुझाव
बिहारीगंज प्रखंड की सभी 10 पंचायतों में पहली बार 'पंचायत विकास दिवस' मनाया गया। ग्राम सभाओं में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और स्वच्छता से जुड़े सुझाव लिए गए। इस बार कार्यक्रम की थीम 'महिला हितैषी ग्राम पंचायत' रही। प्रशासन ने कहा कि इस पहल से पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं में जनभागीदारी, पार्दर्शिता को मजबूती