कोंच: खजूरी पंचायत: सलेमपुर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात चोरी
Konch, Gaya | Jun 6, 2026 थाना क्षेत्र की खजूरी पंचायत अंतर्गत सलेमपुर गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर निवासी धनंजय पासवान, पिता ऐतवार पासवान, अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में राजस्थान के बीकानेर में रहते हैं।