बांसवाड़ा: शहर के सर्किट हाउस के पास फिर दिखा पैंथर, सड़क पर घूमते हुए लोगों ने बनाया वीडियो
बांसवाड़ा शहर में एक बार फिर पैंथर की मौजूदगी ने लोगों को चौंका दिया है। बांसवाड़ा-जयपुर मार्ग पर स्थित सर्किट हाउस के पास बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि 12 बजे पैंथर को खुलेआम लोगों ने देखा डायलाब तालाब से पैंथर पानी पिने के बाद सड़क पर घूमते वहां से गुजर रहा था कुछ लोगों ने पैंथर की हरकतों को अपनी कार से मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।