बेगूसराय: संयुक्त श्रम भवन में श्रम अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
संयुक्त श्रम भवन परिसर में श्रम अधिकार दिवस-2025 के मौके पर एक-दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप श्रमायुक्त, श्रम विभाग के पदाधिकारियों एवं श्रमिकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस शिविर में जिले के सभी प्रखंडों के प्रत्येक पंचायत से चयनित श्रमिकों ने भागीदारी की.