बेगूसराय: खोदाबंदपुर पुलिस ने तारा से 39 लीटर अवैध विदेशी शराब की ज़ब्त की, SP ने दी जानकारी
खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने तारा से 39 लीटर अवैध विदेशी शराब को जप्त किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. गुप्त सूचना के आधार पर तारा स्थित दशरथ यादव के गौशाला से 39 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया गया है.