मखदुमपुर: भेख मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
सोमवार के दिन 1 बजे भेख मोड़ के समीप दो बाइक में सीधी टक्कर हो गया ।जिससे तीन लोग गम्भीर रूप घायल हो गए। घायलों में धराउत निवासी विक्रम कुमार ,जमनगंज निवासी अमन कुमार एवं घोषी थाना के गुलगुलिया मखदुमपुर निवासी सत्यम कुमार बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार गुलगुलिया मखदूमपुर निवासी सत्यम बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था।