गोरखपुर: पिपराइच में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर चला बुलडोजर
काफी सालों से पिपराइच इलाके में रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर के कब्जा कर रखा था। आज रेलवे प्रशासनिक अधिकारी रेलवे पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेलवे की जमीन पर कब्जा किए हुए लोगों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया और कुछ किराएदारों से बकाए के 70000 रुपए भी वसूल किया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई।