गिरिडीह: ज़मीन विवाद में एक ही परिवार के 5 लोग घायल, गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप
गांवा थाना क्षेत्र के शेरुवा में एक ही परिवार के पांच लोगों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज मंगलवार को 12 बजे सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में पंकज यादव, जीवालाल यादव,लखन यादव, उर्मिला देवी और संगीता देवी शामिल है।इन्हें जमीन विवाद को गांव के ही कुछ लोगों ने मार पिट कर घायल कर दिया। बताया गया कि इसकी जमीन का केवाला हो चुका है।