रन्नौद: रन्नौद में आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक
जन अभियान परिषद् विकासखंड बदरवास द्वारा सोमवार को आपदा प्रबंधन संस्थान (डीएमआई) भोपाल के सहयोग से नगर विकास प्रस्फुटन समिति रन्नौद के माध्यम से “युवा एवं नारी शक्ति उन्मुखीकरण” आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षक सुधीर रघुवंशी ने प्रतिभागियों को बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, ओलावृष्टि व अतिवृष्टि जैसी आपदाओं से बचाव के उपाय बताए गए।