बदायूं: मुंशी नंगला गांव में खेत में गाय घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jan 19, 2024 थाना कादरचौक क्षेत्र के मुंशी नंगला गांव में खेत में गाय घुसने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। जिसमें पहले झगड़ा हुआ फिर बाद में 32 वर्षीय बाहर मियां पुत्र मुशीर ने तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि वह लोग गाय पकड़ कर काटने ले जा रहे थे। उसने विरोध किया। जिस कारण उसको गोली मार दी। शुक्रवार को बाहर मियां को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है।